0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second

ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट




बिशुनपुरा (गढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र के बिशुनपुरा पंचायत में 15वें वित्त योजना से बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही बालू चोरी का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। मामले में योजना अध्यक्ष रामअवध राम उर्फ छोटु ने बिशुनपुरा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, विनोद रजवार के घर से अरविंद मेहता के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कराया जाना है। सड़क ढलाई कार्य के लिए निर्माण स्थल पर पहले से बालू गिराया गया था, ताकि समय पर कार्य शुरू कराया जा सके। बुधवार सुबह जब मजदूर एवं पंचायत प्रतिनिधि कार्यस्थल पहुंचे, तो वहां रखे बालू में से करीब 10 ट्रिप बालू गायब मिला। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोरों ने रातों-रात बालू की चोरी कर ली।
घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। योजना अध्यक्ष रामअवध राम उर्फ छोटु ने कहा कि सरकारी विकास योजनाओं में उपयोग होने वाली सामग्री की चोरी बेहद गंभीर मामला है। इससे सरकारी राशि का नुकसान होने के साथ-साथ गांव के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं पंचायत मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बालू चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है तथा प्रशासन को जल्द कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए, ताकि विकास कार्य समय पर पूरा हो सके।
इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने भी पंचायत क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने एवं सरकारी योजनाओं में उपयोग होने वाली सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग प्रशासन से की है।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *