0 0
दैनिक जागरण से जुड़े पत्रकार, विनय राम चंद्रवंशी का आकस्मिक निधन,शोक - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 1 Second

संजीव सिंह – झारखण्ड दृष्टि मझिआँव

दैनिक जागरण से जुड़े पत्रकार, मझिआव खुर्द निवासी विनय राम चंद्रवंशी जी का आकस्मिक निधन हो गया है।
बताया जा रहा है कि छत से गिरने के कारण यह दुखद हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।
विनय जी न केवल एक समर्पित पत्रकार थे, बल्कि एक बेहद मिलनसार, सरल और व्यवहार कुशल व्यक्ति के रूप में भी समाज में अपनी अलग पहचान रखते थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने हमेशा समाज के मुद्दों को उठाने, लोगों की आवाज बनने और सच्चाई को सामने लाने का कार्य पूरी ईमानदारी से किया।
उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि जो भी उनसे मिलता, उनका हो जाता। वे हर वर्ग के लोगों के साथ सहजता से जुड़ जाते थे। उनकी लेखनी में सच्चाई थी, और उनके व्यवहार में अपनापन।
उनके अचानक चले जाने से न केवल उनके परिवार पर, बल्कि पूरे समाज और पत्रकारिता जगत पर गहरा आघात पहुंचा है। यह क्षति अपूरणीय है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
इस दुख की घड़ी में हम सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
विनय जी, आपकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
आपकी यादें और आपके द्वारा किए गए कार्य हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress