ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट

बिशुनपुरा (गढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र के बिशुनपुरा में रामनाथ पाल के आवास पर राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपप्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि अजय पाल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की महान शासक, कुशल प्रशासक एवं जनकल्याणकारी व्यक्तित्व थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में धर्म, संस्कृति, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके द्वारा स्थापित आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, सेवा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना चाहिए।
कार्यक्रम में पृथ्वी पाल, अनिल पाल, इन्द्रदेव पाल, सुनील पाल, भीखू पाल, नवल पाल, अमरेश पाल, उदेश पाल उर्फ छोटू पाल, विकास पाल, विवेक पाल सहित पाल समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे। वक्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन संघर्ष, नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का समापन समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ किया गया।