
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना –
निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमना में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा इसके बढ़ते उपयोग पर रोक लगाने के उपायों पर चर्चा की गई। साथ ही लोगों को तंबाकू से दूर रहने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) डा.अभिषेक ने कहा कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने से परिवार और समाज में सुख, स्वास्थ्य एवं खुशहाली बढ़ेगी।
कार्यक्रम में बीएएम राजीव रंजन, बीपीएम संजय कुमार गुप्ता सहित स्वास्थ्यकर्मी एवं स्वास्थ्य सहिया उपस्थित थीं।