0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

संवादाता संजीव सिंह मझिआँव

शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक से मुलाकात कर नगर पंचायत मंझिआंव के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों का ज्ञापन समर्पित किया।


ज्ञापन के माध्यम से नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कोयल नदी के तट पर पर्यटन को बढ़ावा देने एवं क्षेत्र के सौंदर्यीकरण हेतु रिवर फ्रंट विकास योजना के निर्माण की मांग की गई। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन का प्रस्ताव भी रखा गया।

साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में बढ़ रही व्यावसायिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने एवं नगर पंचायत के राजस्व में वृद्धि हेतु मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण की मांग की गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा देवी ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से नगर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा पर्यटन एवं व्यापारिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक ने प्रस्तुत मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *