
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित रामचंद्र मिश की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया।वह 75 वर्ष की थी तथा पिछले कुछ महीनों से बीमार थी। उनका अंतिम संस्कार सुखड़ा नदी स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। मुखाग्नि पंडित रामचंद्र मिश्र ने दी ।मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। विदित हो कि सरस्वती देवी एक धर्मपरायण महिला थी तथा सबके दुख सुख में साथ खड़ी रहती थी ।उनके निधन पर प्रमुख करुणा सोनी,विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा,रमना मुखिया दुलारी देवी,मड़वनिया मुखिया स्वीटी वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी,समाजसेवी मुन्ना गुप्ता,अनुज चंद्रवंशी,पंकज सिंह,जोखू सिंह, नंदू पाठक ,अभय चंद्रवंशी,उमेश प्रसाद कर्ण साहिर कई लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है।
Leave a Reply