
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के लिए नगर ऊंटारी आए थे। इसी दौरान मंदिर जाने वाले रास्ते में उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया।
जानकारी के अनुसार, मोबाइल गिरने के कुछ समय बाद दो व्यक्ति बाइक से वहां पहुंचे और सड़क पर पड़े मोबाइल को उठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया।
घटना की पूरी तस्वीर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो व्यक्ति बाइक से आते और मोबाइल उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कैमरे में उनका चेहरा स्पष्ट रूप से नहीं दिख रहा है, जिससे उनकी पहचान करने में कठिनाई हो रही है।
धीरज कुमार साव ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मोबाइल या संबंधित व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस या उन्हें दें।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और मोबाइल की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं।
संपर्क नंबर 9142352955 है ।
Leave a Reply