गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी” कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने की।
बैठक में नगर परिषद उम्मीदवार मो. मासूम खान, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने मुहर्रम के आयोजन को लेकर अपने-अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।
बैठक में विशेष रूप से इस बात पर चर्चा की गई कि मुहर्रम के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे, किसी प्रकार का ट्रैफिक जाम न लगे, आम लोगों और वाहनों की आवाजाही बाधित न हो तथा डीजे एवं तेज ध्वनि वाले साउंड सिस्टम का सीमित उपयोग किया जाए, ताकि किसी भी वर्ग को असुविधा न हो।
इसके अलावा कर्बला मैदान की साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने पर भी जोर दिया गया। नगर परिषद उम्मीदवार मो. मासूम खान ने प्रशासन से सुरक्षा एवं सहयोग की मांग करते हुए कहा कि जिस प्रकार दशहरा, रामनवमी और छठ पर्व के दौरान जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से सहयोग करता है, उसी प्रकार मुहर्रम के अवसर पर भी प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलना चाहिए।
उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की कि मुहर्रम के दौरान रोजेदारों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन और पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि सभी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में एमडी. सुनाउमीन अंसारी (सदर), मो. आबिउ जान (नायब सदर), शमीम अंसारी, एमडी. वसीम खान (झामुमो नगर परिषद समिति सचिव), असलम अंसारी (बीडीसी) सहित जिले के अनेक सामाजिक एवं धार्मिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी से आपसी भाईचारा, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि मुहर्रम 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
Average Rating