0 0
ग्राम गम्हरिया में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 10 Second



सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट

ग्राम गम्हरिया में शनिवार को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2026 के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सनराइज क्लब गम्हरिया के अध्यक्ष अजय प्रसाद यादव ने की। मौके पर रॉक क्लब के अध्यक्ष विश्वजीत कुशवाहा सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक में छठ घाट की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए और आपसी सहयोग एवं एकजुटता के साथ छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को एकजुट कर छठ पूजा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा। सनराइज क्लब एवं रॉक क्लब के संयुक्त प्रयास से सामाजिक एकता, भाईचारे एवं आपसी सहयोग का संदेश दिया गया।

इस बैठक में मुख्य रूप से संजय कुमार सिंह, रघुनी यादव, सुनील कुमार सिंह, डॉ. बी. राम, राजन कुमार पासवान, उपेंद्र यादव, नीरज कुशवाहा, राजेश राम, दिलीप पासवान, कुंदन यादव, अंकित यादव, ओम प्रकाश यादव, आनंद यादव, विवेक यादव, सोनू कुमार, कुश कुमार, निरंजन पासवान, शिववंश यादव, श्याम लाल यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress