
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना (गढ़वा) । झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर से 28 नवंबर तक चलाए जा रहे कार्यक्रम पखवाड़ा के तहत गुरुवार को रमना पंचायत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए नए मकानों का गृह प्रवेश कराया और लाभुकों को नए घर की चाबी सौंपकर बधाई दी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने स्वयं पौधारोपण भी किया और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि विकास और जनकल्याण का संकल्प लेने का अवसर है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।
गृह प्रवेश के बाद उप विकास आयुक्त ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उन्हें बीजी रामजी के तहत मिलने वाली योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीण जागरूक रहें और पंचायत कार्यालय से संपर्क करें।
इस दौरान रमना पंचायत की मुखिया दुलारी देवी से उप विकास आयुक्त ने पंचायत में जल निकासी से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल निकासी की समस्या से ग्रामीणों को परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसके लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, अंचल पदाधिकारी विकास पांडे सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। नए मकान पाने वाले लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने उप विकास आयुक्त सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Leave a Reply