0 0
रमना : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ, लऊँगा नदी घाट पर उमड़ी आस्था की भीड़ - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 2 Second



अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट


रमना (गढ़वा) । उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। प्रखंड मुख्यालय के लऊँगा नदी स्थित मुख्य छठ घाट पर लगभग एक हजार व्रतधारियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

छठ पूजा को लेकर मुख्य छठ घाट को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। व्रतधारियों की सुविधा के लिए कृत्रिम झरना, टेंट और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई थी। वहीं पूजा के लिए भगवान सूर्य की अस्थाई प्रतिमा भी स्थापित की गई थी।

नव युवक संघ की ओर से छठव्रतियों के लिए दूध, दातुन, फल एवं पूजन सामग्री के अलावे चाय का स्टॉल लगाया गया था। पहली बार छठ घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

गंगोत्री सेवा समिति दशाश्वमेध घाट वाराणसी के अध्यक्ष दिनेश शंकर दुबे के नेतृत्व में आचार्य सीताराम पाठक, सौरभ भारद्वाज, श्रीकांत तिवारी, उज्जवल द्विवेदी, गौरव पाठक एवं अर्पित मिश्रा की ओर से आयोजित गंगा आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

छठ पूजा आयोजन को सफल बनाने में टूटू सिंह, शक्ति सिंह, अजीत सोनी, सौरभ गुप्ता, अशर्फी लाल चंद्रवंशी, संजय गुप्ता आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इधर गंगा तालाब छठ घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भक्ति जागरण का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी और थानेदार आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुदर्शन बियार, रामलाल बियार, मनोज साह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इधर माडवनिया, कबिसा, भागोडीह, गम्हरिया, सिलीदग, कर्णपुरा, टंडवा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ पूजा परम्परागत तरीके से मनाए जाने की खबर है।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress