
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना (गढ़वा) । प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में समिति एवं ग्रामवासियों की बैठक छठ पूजा की समीक्षा को लेकर हुई।
बैठक में सूर्य मंदिर में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर निर्णय लिया गया। इसके लिए सूर्य भगवान की प्रतिमा लेने 10 दिसंबर के बाद समिति के लोग अपने-अपने खर्च से वाराणसी जाएंगे। साथ ही मंदिर में गेट और टाइल्स लगाने तथा अर्घ्य स्थल को और बड़ा करने का निर्णय लिया गया। इस बार का सांस्कृतिक कार्यक्रम संतोषजनक रहा।
बैठक में छठ पूजा के आय-व्यय का हिसाब भी किया गया। कुल आय 1,62,149 रुपये, कुल व्यय 1,15,491 रुपये तथा कुल बचत 49,343 रुपये हुई।
बैठक की अध्यक्षता सुदर्शन बियार ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मनोज गुप्ता ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से सुनील प्रजापति, रामलाल बियार, बबलू बियार, उकेश गुप्ता, मनोज कुमार साह, जयराम बियार, विजय बियार, राजू बियार, आशीष पासवान, अशोक बियार, महेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Leave a Reply