0 0
झारखंड दृष्टि न्यूज का पत्रकार मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 39 Second



श्री बंशीधर नगर।  श्री बंशीधर नगर स्थित बंशीधर मंदीर के नजदीक झारखंड दृष्टि न्यूज के कार्यालय में मंगलवार को झारखंड दृष्टि न्यूज टीम की ओर से पत्रकार मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चैनल के रिपोर्टर एवं कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चैनल हेड राजीव कमलापुरी ने सभी रिपोर्टरों एवं कर्मियों को चैनल के विकास के साथ-साथ आम जनता के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण है। किसी भी खबर को प्रसारित करने से पहले उसकी पूरी तरह पुष्टि करना जरूरी है। संबंधित मामले में दोनों पक्षों का बयान लेने के बाद ही खबर प्रकाशित की जाए। बिना पुष्टि वाली एवं भ्रामक खबरों से पूरी तरह दूर रहने का निर्देश भी दिया।

उन्होंने कहा कि झारखंड दृष्टि न्यूज पिछले छह वर्षों से क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी पत्रकारिता के कारण आज झारखंड दृष्टि न्यूज ने पलामू प्रमंडल में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने सभी रिपोर्टरों को सही समय पर खबर संकलन एवं प्रकाशन करने का निर्देश देते हुए कहा कि समय पर सटीक खबर जनता तक पहुंचने से चैनल के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा।

इस दौरान चैनल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रिपोर्टरों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर पत्रकारों एवं कर्मियों में उत्साह देखा गया। चैनल प्रबंधन ने सभी सम्मानित सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने की अपील की। साथ ही जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

मौके पर न्यूज कोऑर्डिनेटर हेड सह खरौंधी रिपोर्टर चन्देश कुमार पटेल, सब न्यूज कोऑर्डिनेटर हेड दयानंद यादव, पलामू जिला ब्यूरो प्रमुख लवकुश सिंह, चिनिया रिपोर्टर विकास यादव, डंडई रिपोर्टर रंजन पासवान, भवनाथपुर रिपोर्टर फुलेन्द्र यादव, पांडू रिपोर्टर संजीव सिंह, मार्केटिंग हेड उज्ज्वल द्विवेदी, विवेक मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress