गढ़वा बस स्टेंड से शराब ले जाते महिला पकड़ाई
गढ़वा से बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने आठ मोटरियों में बंद 750 अवैध शराब की बोतल को पुलिस ने जब्त किया है। शराब गढ़वा से बिहार ले जाया जा रहा था। शराब के साथ उस महिला को भी गिरफ्तार किया गया है जो बिहार जाने वाली बस पर सभी शराब की बोतल को लोड कर जाने वाली थी। घटना एक फरवरी के करीब 12 बजे की है। गुप्त सूचना के आधार जब गढ़वा पुलिस टीम सोनपुरवा बस स्टैंड पहुंची तो देखा बस स्टैंड में एक महिला कई मोटरियों के साथ बैठी हुई है। महिला का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम प्रमिला देवी उर्फ नेताइन उम्र करीब 48 वर्ष पति दिलावर खरवार ग्राम मनीनगर थाना डे़हरी जिला रोहतास बताया। उसने कहा सभी शराब दुलारी पेट्रोल पंप के पास स्थित देसी शराब दुकान से खरीद कर बिहार ले जा रहे हैं जहां हम इसे बिक्री करेंगे। शराब के संबंध में कागजात उक्त महिला से मांग की गई तो उसने किसी भी प्रकार का कोई कागज़ात प्रस्तुत नहीं किया। महिला को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। 8 मोटरियों में बंद 750 बोतल बरामद किया गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating