0 0
आर्केस्टा सिंगर यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 35 Second

आर्केस्टा सिंगर यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार, तलाक शुदा महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

राजधानी राँची की अरगोड़ा थाना पुलिस ने आर्केस्टा में गाने वाले गायक को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा। बताया जाता है कि आरोपी सिंगर के खिलाफ एक तलाकशुदा महिला ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे के साथ एक प्रोग्राम करने के लिए दिसम्बर 2021 में धनबाद गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गायक सगीर, हरमू के भठ्ठा मुहल्ला के रहने वाले से हुई। जान पहचान के बाद आरोपी ने फोन पर बातें करने लगा। उसके बाद महिला के घर आने जाने लगा। इसी बीच पीड़िता को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया। जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता अरगोड़ा थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

https://youtu.be/RmsrklHxfIU

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress