अवैध भंडारण किए गए बालू को जब्त करते थाना प्रभारी
भवनाथपुर से संवाददाता जितेंद्र कुमार का रिपोर्ट
भवनाथपुर बालू माफियाओं द्वारा प्रखंड क्षेत्र के बरवारी गांव के नदियों से बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से बालू का उत्खनन कर बालू का भंडारण किये जाने संबंधी खबर में प्रमुखता से प्रकाशित होने बाद भवनाथपुर अंचलाधिकारी रामा शंकर श्रीवास्तव के निर्देश पर गुरुवार को सीआई इंतखाब आलम, थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो, एसआई सहदेव साह पुलिस बल के साथ बालू जमा किये गए स्थल पर पहुंचकर जाँच की.जाँच के दौरान पदाधिकारियों ने आदिवासी टोला स्थित मवि के समीप मुख्य पथ के किनारे बालू माफियाओं द्वारा बड़ी मात्रा में स्टॉक किये गए बालू को अवैध पाते हुए भंडारण स्थल को चिन्हित करते हुए किसी भी व्यक्ति द्वारा उक्त भंडारण बालू का उठाव किये जाने पर रोक लगा दिया गया है.
विदित है कि बरवारी गांव के नदियों से लगातार बालू का उत्खनन किये जाने का मामला सामने आते रहता है. बालू माफिया प्रशासन के भय से रात के अंधेरे में बरवारी गांव स्थित ढढरा नदी और आस पास के नदियों से बड़े पैमाने पर बालू का उत्खनन कर मुख्य पथ के किनारे इसका भंडारण किया जाता था. बालू का लगातार उत्खनन से गांव के नदी सूख चुकी है, और इनके अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगा है.
इस संबंध में सीआई इंतखाब आलम ने बताया कि बालू भंडारण की जाँच की गई है, जहाँ अवैध बालू की पुष्टि हुई है, जो आस पास के नदियों से उत्खनित कर जमा किया गया है. उन्होंने कहा कि स्टॉक बालू को जब्त किया गया है, और इसमें संलिप्त लोगो के विरुद्ध कार्रवाई हेतु खनन विभाग को पत्राचार किया गया है.
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating