श्री बंशीधर नगर प्रखण्ड के सिंहपुर ग्राम में गुरुवार की शाम जय भीम जन जागरूकता क्लब के तत्वाधान में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के 131 वाँ जयंती समारोह का आयोजन किया गया.जयंती समारोह का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया.समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि समाजसेवी अभय कुमार पांडेय ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर एक व्यक्ति नही विचार थे.उन्होंने संविधान के रूप में देश की जनता को जो ताकत दिया है,उसी का परिणाम है कि आज हम सब एक जगह एकत्रित होकर अपने विचारों को रख रहे है.उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि शिक्षित बनो,संगठित हो और संघर्ष करो. उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि शिक्षा सबके लिए आवश्यक है,इसलिए सभी लोग अपने बच्चों को विद्यालय भेजें ताकि वे शिक्षित होकर बाबा साहेब के सपनो को साकार करें.हम सबो को बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है.कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वरी चौधरी ने इस आयोजन के लिए क्लब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आज संविधान की ताकत है,की हम अपने विचारों को रख पा रहे है और यह संविधान बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने दिया है.उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके गुणों को अपने जीवन मे उतारने से होना चाहिए .उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्यों की यह अच्छी पहल है.इससे गांव के लोग बाबा साहेब के बारे में जानेंगे व उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे.समारोह को भरदुल चंद्रवंशी, सेवा निवृत्त शिक्षक अर्जुन राम,कमला सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया.इसके बाद उपस्थित लोगो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द उठाया.मौके पर नागेन्द्र राम,महेन्द्र राम,नन्दू राम,बिरेन्द्र सिंह,अनुज सिंह, राणा सिंह,भरदुल चंद्रवंशी, कमला सिंह,प्रशांत सिंह,संगीता देवी,प्रमोद राम,विनय कुमार रवि,गुलाब राम चंद्रवंशी,अखिलेश कुमार,विनय राम,बाबूलाल राम,रमेश कुमार पासवान,धनञ्जय पांडेय,दिलीप पांडेय,अलीम अंसारी,गोपाल राम,राकेश राम,अमरेन्द्र पासवान,फूल कुमारी देवी,विकास कुमार,लव पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन सुभाष राम ने किया.
Read Time:3 Minute, 33 Second