अवैध महुआ शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध पुलिस ने छापेमारी कर 45 किलोग्राम जावा महुआ किया नष्ट
बंशीधर नगर पुलिस ने शनिवार की देर शाम अवैध महुआ शराब निर्माण व बिक्री के विरुद्ध गहन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान हुलहुला, जंगीपुर व हेन्हो गांव में अवैध महुआ शराब बिक्री व निर्माण के विरुद्ध छापेमारी किया गया। पुलिस की भनक लगते ही अवैध महुआ शराब बनाने, बेचने व पीने वाले लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। घर में इक्का-दुक्का महिलाएं मिलीं, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि छापेमारी के क्रम में अवैध महुआ शराब भट्टी, शराब बनाने का उपकरण व करीब 45 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब ही नहीं हर अवैध कार्य करने वाले लोग अवैध धंधे को छोड़कर दूसरा कार्य करें। अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating