Amethi Accident: बराती गाड़ी को ट्रक ने मारा टक्कर, 6 लोगों की मौत
बरातियों से भरा बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, एक बच्चा समेत 6 बारातियों की मौत, शादी में उस वक्त मातम छा गया जब 9 बरातियों से भरा बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी।
बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा घटित हुआ है। जहां बारात में शामिल होने जा रही बोलेरो को देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
खबर उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की है। हादसा गौरीगंज थाना क्षेत्र के सगरा आश्रम के पास हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को नौ बारातियों को लेकर एक बोलेरो गाड़ी अमेठी थाना क्षेत्र से जायस बारात जा रही थी। जहां रात क़रीब साढ़े ग्यारह बजे सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे भीषण टक्कर मार दी। बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर काफी तेज थी। टक्कर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, और बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकालने लगे। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating