मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक की मौत दूसरा घायल,
मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक की मौत दूसरा घायल,
नमस्कार दोस्तो आप देख रहे हैं गढ़वा दृष्टि यू ट्यूब चैनल गढ़वा प्रखंड की खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।
गढ़वा के खरौंधी प्रखंड से बड़ी खबर आई है। सोमवार को खरौंधी से आ रही कमांडर की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान खरौंधी प्रखंड के अरंगी गांव निवासी राम रज मेहता के पुत्र कृष्ण मेहता के रुप में की गई है। घायल दशरथ राम के पुत्र राम किशन राम हैं। कमांडर वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार कृष्णा मेहता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनस्थल पर स्थानीय लोगों की भिड़ लग गई। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल ले गए। मिली जानकारी अनुसार कृष्णा मेहता ग्राम अरंगी से खरौन्धी की ओर जा रहे थें। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अभय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। मुआवजे को लेकर ग्रामीण जनता धरना पर बैठे गए। भवनाथपुर इंस्पेक्टर मौके पर आकर लोगो को समझाया। फिर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating