डाल्टनगंज के छह मुहान के समीप एक मां के सामने उसके 12 वर्षीय बच्चे को दमकल की गाडी ने कुचला। मां और उसके दो बच्चे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। तभी एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ।
सोचिए अगर किसी माँ के सामने उसका बेटा तड़प तड़पकर मर जाये तो उस माँ पर क्या बीत रहा होगा। ऐसा ही एक हृदय विदारक घटना रविवार को देखने को मिला जहां आग बुझाने जा रहे फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घर के चिराग को बुझा दिया। एक माँ के सामने उसके बच्चे को कुचल डाला। यह घटना रविवार की सुबह पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में डीसी आवास के ठीक सामने कचहरी चौक पर हुई। वैभव के पिता स्व. सागर सिंघानिया आधुनिक प्रतिष्ठान के संचालक थे। स्कूल में छुट्टी होने के कारण वैभव अपनी माँ और छोटे भाई उमंग के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकला था। भाई उमंग कचहरी परिसर में स्केटिंग कर रहा था। जबकि वैभव साइकिल चला रहा था। तभी रेड़मा में एक टिंबर में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन वाहन पानी लेने जा रहा था। तेज रफ्तार में ओवरब्रिज से उतरते के साथ ही वाहन ने कचहरी चौक पर वैभव को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
वैभव सेक्रेड हार्ट स्कूल में 7वीं क्लास का छात्र था। घटना के बाद अग्निशमन चालक गाड़ी लेकर शहर थाना पहुँच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। चालक अन्द्रियस खेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
Read Time:2 Minute, 7 Second