प्रियंका को खेल कोटा से नौकरी दिलाने का करेंगे प्रयास – मंत्री मिथिलेश

Read Time:2 Minute, 41 Second

मंत्री मिथिलेश ने अंतरराष्ट्रीय मेडल विजेता को मिठाई खिला कर बधाई देते हुए कहा की


प्रियंका को खेल कोटा से नौकरी दिलाने का करेंगे प्रयास – मंत्री मिथिलेश

किर्गिस्तान में आयोजित अंतररास्ट्रीय ग्रैंड प्रिक्स बेल्ट कुश्ती प्रतियोगिता में देश की प्रतिनिधित्व कर रही गढ़वा की प्रियंका कुमारी ने कांस्य पदक जीता था। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कल्याणपुर स्थित अपने आवास पर प्रियंका सहित पूरे परिवार को बुलाकर उन्हें मिठाई खिलाई और बधाई दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रियंका को विशेष स्तर पर सम्मानित करने का काम किया जाएगा तथा खेल कोटा से राज्य में नौकरी दिलाने का भी भरपूर प्रयास किया जाएगा। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रियंका एक होनहार कुश्ती पहलवान है, उन्होंने विगत वर्ष गोवा में संपन्न हुए राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी मेडल प्राप्त किया था। वह लगातार कई वर्षों से कुश्ती के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हमारा सपना है कि गढ़वा खेल के क्षेत्र में अग्रणी जिला बने और इसी मकसद से शुरू किया गया “खेलो गढ़वा अभियान” अपना मूर्त लेना प्रारंभ कर दिया है। परिणामस्वरूप विभिन्न खेलों में बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल में मेडल जीतकर गढ़वा को गौरवान्वित करने का काम कर रहे है।

मौके पर उपस्थित खेल -कूद विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, पंचायती राज के विधायक प्रतिनिधि भीखम चंद्रवंशी, राजेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, किशोर कुणाल, भोला केशरी, संतोष जायसवाल सहित प्रियंका के दादा मौजूद थे।

https://youtu.be/DkR_IbNHgdU

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गेहूं थ्रेसर में फंसने से युवक की मौत, गढ़वा के भंडरिया थाना की है घटना ।
Next post बंशीधर नगर अनुमंडल के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का नामांकन पत्रों का बिक्री 25 अप्रैल से होगी शुरू।