0 0
गेहूं थ्रेसर में फंसने से युवक की मौत, गढ़वा के भंडरिया थाना की है घटना । - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 41 Second

गेहूं थ्रेसर में फंसने से युवक की मौत, गढ़वा के भंडरिया थाना की है घटना ।

सतेंद्र केशरी की रिपोर्ट

https://youtu.be/L77qxbEMC-4


भंडरिया प्रखंड के जेनेवा गांव निवासी पप्पू गोंड 22 वर्ष की मौत गेहूं काटने के दौरान थ्रेसर में घुसने के हो गई। पप्पू गोंड थ्रेसर से गेहूँ कटवा रहा था । पप्पू खुद अपने से गेहूं के बुझा को उठा उठा कर थ्रेसर में लगा रहा था । इसी दौरान उसके दोनों हाथ थ्रेसर में फंस गई,और देखते देखते पप्पू गोड की पूरे शरीर थ्रेसर के अंदर घुस गया । इस घटना में पप्पू की दर्दनाक मौत हो गई । पप्पू की पूरे शरीर कट कर मास लोथडा सा बन गया ।थ्रेसर के बाहर से सिर्फ उसका पैर दिखाई दे रहा था । घटना के बाद थ्रेसर बंद कर दी गई । परिजन लोग चित्रकार मार कर रोने लगे। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। थ्रेसर में फंसे पप्पू को बहुत निकालने की कोशिश की गई, परंतु नहीं निकला । लोगों ने थ्रेसर को नट बोल्ट खोलकर इस के शव को बाहर निकाला । भंडरिया पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है और गांव में पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress