0 0
Read Time:3 Minute, 48 Second

श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 तीसरे चरण में 24 मई को होना निश्चित है। इसके लिए आगामी 25 अप्रैल से नामांकन पत्रों की बिक्री तथा 26 अप्रैल से विभिन्न पदों के लिए चुनाव में अपना किस्मत आजमाने वाले अभ्यर्थी नाम निर्देशन पत्र संबंधित चुनाव पदाधिकारी के समक्ष दाखिल करेंगे। इसके लिए सभी तरह की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीसरे चरण में आगामी 24 मई को श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के आठ प्रखंडों में जिला पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया व वार्ड सदस्यों का चुनाव होगा। जिपस, पंसस, मुखिया व वार्ड सदस्य पद के 1005 प्रतिनिधियों का चयन 322642 मतदाता मिलकर करेंगे।
:- पंचायत चुनाव को ले बनाए गए हैं 62 कलस्टर, 123 सेक्टर व 848 मतदान केंद्र:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 को लेकर श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के 8 प्रखंडों में कुल 62 कलस्टर, 123 सेक्टर व 848 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 848 में 316 सामान्य, 406 संवेदनशील व 126 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किया गया है। खरौंधी प्रखंड में 8 क्लस्टर, 18 सेक्टर व 103 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 103 में 77 सामान्य, 22 संवेदनशील व 4 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। केतार प्रखंड में 9 कलस्टर, 15 सेक्टर व 102 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 102 में 30 सामान्य व 72 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। भवनाथपुर प्रखंड में 8 क्लस्टर, 25 सेक्टर व 127 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 127 में 60 सामान्य व 67 संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। श्री बंशीधर नगर प्रखंड में 11 कलस्टर व 14 सेक्टर तथा 140 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 140 में 13 अतिसंवेदनशील, 108 संवेदनशील व 19 मतदान केंद्रों को सामान्य घोषित किया गया है। विशुनपुरा प्रखंड में चार कलस्टर, 11 सेक्टर व 65 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 65 में 12 अतिसंवेदनशील, 21 संवेदनशील व 32 मतदान केंद्र सामान्य घोषित किए गए हैं। रमुना प्रखंड में कुल 9 कलस्टर, 14 सेक्टर व 140 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 140 में 82 सामान्य, 44 संवेदनशील व 14 अति संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किए गए हैं। सगमा प्रखंड में 5 कलस्टर व 8 सेक्टर तथा 60 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 60 में 19 अतिसंवेदनशील, 37 संवेदनशील व 4 सामान्य मतदान केंद्र घोषित किए गए हैं। धुरकी प्रखंड में आठ कलस्टर, 8 सेक्टर 111 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 111 में 64 अतिसंवेदनशील, 35 सवेदनशील व 12 मतदान केंद्र सामान्य चिन्हित किए गए हैं।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *