सरस्वती विद्या मंदिर में बाबू वीर कुंवर सिंह की मनाई गई जयंती समारोह
श्री बंशीधर नगर सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इसका शुभारंभ बाबू वीर कुंवर सिंह, भारत माता, ओम व मां सरस्वती के तस्वीर के समक्ष दीप जला व पुष्प अर्पित कर पुष्पार्चन दिवस प्रमुख नीरज कुमार सिंह, जयंती प्रमुख पिंटू कुमार सिंह व आचार्य कौशलेंद्र झा ने संयुक्त रूप से किया। पिंटू कुमार सिंह ने बाबू वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अंग्रेजी में, कौशलेंद्र झा ने संस्कृत में व सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव ने हिंदी में विस्तृत प्रकाश डाला। प्रभारी प्राचार्य सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव ने वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व का बखान करते हुए कहा कि “80 वर्षों की हड्डी में जागा जोश पुराना था, सब कहते हैं कुंवर सिंह भी बड़ा वीर मर्दाना था, नस-नस में उज्जैन वंश का बहता रक्त पुराना था, भोजराज का वंशज था उसका भी राजघराना था।” कार्यक्रम में बहन रिचा चौबे, दिव्यांशु कुमार, कौशलेश कुमार, ऋषि कुमार, आयुष कुमार, अनुराग कुमार, उत्सव कुमार, नौरीन सुमन, निशी बाला ने गीत प्रस्तुत किया। वहीं अमृता राज ने अंग्रेजी में वीर कुंवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। अपूर्व पाठक, रितिक कुमार व अमित कुमार ने अंग्रेजी में कहानी प्रस्तुत किया। मंच संचालन कक्षा दशम के भैया शिवम कुमार चौबे ने किया। मौके पर आचार्य कृष्ण कुमार पांडेय, सत्येंद्र प्रजापति, अविनाश कुमार, अरुण कुमार, नरेंद्र राम, विवेक पाठक, रंजीत पाठक, नंदलाल पांडेय, जयप्रकाश चौधरी, सुप्रिया कुमारी, निधि कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका व भैया-बहनें उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ किया गया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating