शौच करने गए युवक की नदी में डूबने से हुई मौत
ख़बर गढ़वा के भवनाथपुर से आई है।
भवनाथपुर से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
Garhwa: युवक का शव नदी में तैरता मिला!
गढवा जिला के भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजदावा नदी के पास दो दिन पूर्व से लापता व्यक्ति का शव नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान जितेशर साह उम्र 40 वर्ष पिता भोला साह चपरी टिकर टोल का निवासी है के रुप में की गई है। बताया जा रहा है राजदावा नदी में नशे की हालत में शौच करने गए युवक की मौत नदी में डूबने से हो गई। नदी में नदी में तैरता हुआ शव को ग्रामीणों ने देखा । ग्रामीणों ने इसकी सूचना भवनाथपुर थाना को दिया। शव को देखने के लिए काफी की संख्या में ग्रामीण इकठ्ठे हो गए। भवनाथपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को नदी से बाहर निकाला। शव की पहचान करने के बाद प्रशासन ने शव को, अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। मौके पर भवनाथपुर थाना थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो एवं पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार सिंह ,एसआई सहदेव साह, एवम पुलिस बल के जवान उपस्थित थे
Read Time:1 Minute, 40 Second