मिठाई का पैसा मांगने पर दुकानदार को मारी गोली
मिठाई का पैसा मांगने पर दुकानदार को मारी गोली
बिहार के रोहतास में मिठाई दुकानदार को पैसा मांगना महंगा पड़ गया, मिठाई खरीदने आए युवकों ने दूकान से मिठाई खरीदी इसके बाद दुकानदार ने पहले उनसे 15 रूपए की मांग की, बस 15 रूपए की मांग पर युवकों को गुस्सा आ गया। फिर धमकाया और दोबारा आकार मार दी गोली
आइए जानते हैं ख़बर को..
रोहतास जिले के नोखा शहर के पश्चिम पट्टी में दिनदहाड़े अपराधियों ने मिठाई दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल दुकानदार को इलाज के लिए नोखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया. सासाराम से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया है.
नोखा पश्चिमपट्टी के रहने वाले घायल व्यक्ति मुरारी शाह के फर्दव्यान के मुताबिक रविवार की दोपहर में कृष्णापुर गांव के दो युवक दुकान पर मिठाई लेने आएं तो दुकानदार ने कहा कि 15 रुपये दीजिए उसके बाद आपको मिठाई दे रहा हूं. जिसपर वो नाराज हो गया और हंगामा करने लगा. बात बढ़ने पर युवक ने दुकानदार से कहा कि ठहरो तुम्हें अभी आकर बताता हूं. थोड़ी देर बाद वह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में आया और दिनदहाड़े दुकानदार का पीछा करके गोली मार दी. भागते दुकानदार को कमर के पिछले हिस्से में एक गोली लगी. गोली चलने की आवाज से वहां भगदड़ मच गई. घटना के बाद आरोपी शख्स वहां से फरार हो गया.
स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजन आनन-फानन में घायल दुकानदार को लेकर नोखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी मुन्ना यादव एवं उसके सहयोगी दबंग प्रवृत्ति का है. नोखा थाना पुलिस इस घटना के बाद कार्रवाई में जुट गई है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating