जीजा साला समेत तीन युवक जिन्दा जले
साला जीजा समेत तीन लोग जिंदा जलें
बिहार के मधेपुरा में बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा, कार बाईक की टक्कर में लगी आग, आग की चपेट में आने से तीन युवक जिन्दा जलने लगे। दो की हुईं मौके पर और एक की अस्पताल में हुईं मौत।
कुछ लोगो ने ईस मौत का जिम्मेवार वहा की पब्लिक को बताया है जो मूकदर्शक बनके ये सब देखती रही, परंतु किसी ने उन्हें बचाने की कोसिस नही की । कोई तत्काल मदद के लिए आगे आया होता तो शायद तीनों की जान बच जाती। वहा उपस्थित भिड़ सिर्फ़ जलती हुईं युवकों को देखती रही। पप्पू यादव ने जबरदस्ती यहां तक की गाली देनी पड़ी तब जाकर जले हुऐ लोगो को उठाने के लिए आगे आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व सांसद पप्पू यादव का काफिला रास्ते से गुजर रहा था, तभी उनकी नजर जलती हुई बाइक पर गई। गाड़ी रोककर वे घटनास्थल पर पहुंचे तो दंग रहे गए। तीन युवक जल रहे थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाथों से मिट्टी, बालू आदि लेकर आग को बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच उन लोगों ने आस-पास के लोगों को जगाया और घर से मोटर का पाइप निकाल कर आग बुझाई। सड़क पर पड़े एक युवक की सांसें चल रही थीं। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गय, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना है कि बुधवार देर रात शंकरपुर थाना अंतर्गत निसिहरपुर के खोन्ही में धीरेंद्र यादव के घर उनके बेटे (सानू के चचेरे भाई) की रिसेप्शन पार्टी थी। इसमें शामिल होकर तीनों युवक रात को अपने घर मधेपुरा के मरवाहा लौट रहे थे। इसी दौरान पतराहा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही तीनों बेहोश होकर सड़क पर गिर गए और बाइक में आग लग गई। तीनों आग की जद में आ गए। 2 युवकों की तो मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन एक युवक की बॉडी जलती रही और उसकी सांसें चल रही थीं।
तीनों मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के मरुवाहा निवासी सानू कुमार (28) पिता नरेंद्र प्रसाद यादव, सिंहेश्वर निवासी रवि कुमार (28) और सहरसा जिला के मोकना निवासी सुमन कुमार (18) पिता नरेश यादव के रूप में हुई है। सानू और सुमन रिश्ते में जीजा-साला थे।
Read Time:3 Minute, 15 Second