गढ़वा जिला के युवक की चेन्नई में हुई मौत
गढ़वा जिला के युवक की चेन्नई में हुई मौत
बड़ी खबर जिला के मेराल प्रखंड से आई है…
रोजी रोटी के लिए बाहर कमाने गए युवक की मौत चेन्नई में हो गई। थाना मुख्यालय के पूर्वारा टोला निवासी गणेश साव के 35 वर्षीय पुत्र विजय साव लॉकडाउन के बाद अपने कुछ साथियों के साथ चेन्नई कमाने गया था। बुधवार की सुबह में अचानक उसे सीने में दर्द हुआ और बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसके साथियों ने उसे स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गुरुवार की दोपहर में एंबुलेंस से जैसे ही विजय का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पुरा गांव शोक में तब्दील हो गई। देखते ही देखते लोगो की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। पूरे गांव में मातम पसर गया। विजय के दो छोटे-छोटे बच्चे, पत्नी तथा मां-बाप सहित अन्य परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।
समाज के बुद्धिजीवी लोगों ने परिजनों को ढांढस बनाया।दोपहर बाद गांव के ही श्मशान घाट पर विजय का दाह संस्कार किया गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating