ट्रेन खड़ी कर शराब पीने चला गया ड्राइवर,
ट्रेन खड़ी कर शराब पीने चला गया ड्राइवर,
समस्तीपुर – खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन के बाहर शराब पीकर सवारी गाड़ी के उप चालक ने जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद उप चालक को जीआरपी ने गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। गिरफ्तार उप चालक की पहचान समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर निवासी कर्मवीर कुमार यादव के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि ट्रेन संख्या 05278 डाउन सवारी गाड़ी सोमवार को 17.41 बजे हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी दौरान उप चालक स्टेशन के बाहर टहलने के लिए निकला। इसके बाद उसने स्टेशन रोड के निकट पहुंचने के बाद शराब का सेवन शुरू कर दिया। शराब का नशा चढ़ने लगा तो हंगामा करना शुरू कर दिया।
दूसरी ओर बिना कारण के ट्रेन खड़ी देख यात्री ट्रेन से उतरकर कर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के समक्ष हंगामा मचाने लगे। हंगामा होते देख जीआरपी एवं आरपीएफ के जवानों द्वारा मुख्य चालक से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि उप चालक शौच हेतु दो मिनट में आने की बात कहकर ट्रेन के इंजन से बाहर निकला था। मगर आधा घंटा से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा। नतीजन उप चालक के इंतजार में ट्रेन को खड़ी रखनी पड़ी। इसी बीच मुख्य चालक अपने उप चालक की खोज करते हुए आगे बढ़े तो उपचालक वहां नशे की हालत में दिखा। जीआरपी उप चालक को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि उप चालक द्वारा हंगामा करने के बाद रुकी हुई सवारी गाड़ी को 38 मिनट देरी से 06.47 बजे रवाना किया जा सका।
देखिए नशे में धुत शराबी चालक का वीडियो।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating