प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन

विकास कुमार
मेराल। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आयोजित जनसुनवाई में ओखरगड़ा पूर्वी पंचायत के दो योजना धरातल पर नहीं पाये जाना तथा माफी पुस्तिका से अधिक भुगतान करना दस्तावेज नहीं मिलने का मामला जनसुनवाई में उजागर हुआ। जनसुनवाई में मामला आने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित लोगों द्वारा सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्यों के साथ हो हंगामा करने लगे। ऐसी स्थिति देखकर के इस मामले का जनसुनवाई स्थगित कर दिया गया। इस संबंध में डीआरपी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि पंचायत में जो मामला मार्गदर्शिका के अनुरूप निर्णय नहीं हुआ था उस मामले को सामाजिक अंकेक्षण इकाई प्रखंड स्तरीय पैनल के पास उठाने की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया जिस पर प्रमुख द्वारा पंचायत में जो भी मामले का निर्णय हुआ उसकी समीक्षा प्रखंड में नहीं की जाएगी यही बात कहते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। डीआरपी सुनील कुमार तिवारी का कहना है की ऐसे गंभीर मुद्दे जिन पर निर्णय पंचायत में मनरेगा मार्गदर्शीका के अनुकूल निर्णय नहीं हुआ है उन मुद्दों को अगले पैनल में रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रखंड में सभी मुद्दे को रखना चाहिए। इस अवसर पर मनरेगा लोकपाल सुशील कुमार तिवारी, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, बीडीओ सतीश भगत, बीपीओ आदम अली, जे ई फिरोज अंसारी, बीएनपी अमित कुमार यादव, विजय मेहता सहित पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मुखिया, मनरेगा मटेरियल सप्लायर आदि लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating