पहले, तीसरे तथा चौथे चरण के चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न
त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 के निमित्त आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री रमेश घोलप, उप विकास आयुक्त श्री राजेश कुमार राय, निर्वाची पदाधिकारी- सह- अनुमंडल पदाधिकारी रंका श्री राम नारायण सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी श्री दिनेश सुरीन, उप निर्वाचन पदाधिकारी- सह- नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग श्री अरुण उरांव की उपस्थिति में मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ।
इस कड़ी में जिले के सभी 2448 मतदान केंद्रों के लिए 5308 (10 प्रतिशत रिजर्व के साथ) मतदान कर्मियों का पहले, तीसरे तथा चौथे चरण के चुनाव के लिए रेंडमाइजेशन किया गया। इस रेंडमाइजेशन से मतदान कर्मियों का प्रखंड जिसमें उनके द्वारा कार्य किया जाएगा निर्धारित हुआ।
विदित हो कि जिले में 3 चरणों क्रमशः दिनांक 14 मई को प्रथम चरण में रंका अनुमंडल में, दिनांक 24 मई को तृतीय चरण में श्री बंशीधर अनुमंडल में एवं दिनांक 27 मई को चतुर्थ चरण में गढ़वा अनुमंडल में मतदान संपन्न कराया जाएगा। वहीं रंका अनुमंडल के लिए मतगणना की तारीख 17 मई तथा श्री बंशीधर नगर व गढ़वा अनुमंडल के लिए मतगणना की तारीख 31 मई निर्धारित है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating