0 0
Read Time:2 Minute, 52 Second

सिंदूरदान देने वाला था दुल्हा तभी दुल्हन का पुराने लव स्टोरी का आया वीडियो

दूल्हा देने वाला था दुल्हन की मांग में सिन्दूर तभी दुल्हन की प्रेम कहानी का वीडियो दूल्हा के परिजनों के पास आया, दुल्हा को पता चलते ही गुस्साए दुल्हा मंडप छोड़ वहा से हुआ फरार


गिरिडीह जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक होटल में चल रहे शादी समारोह में सिंदूरदान से ऐन वक्त पहले दुल्‍हन की प्रेम कहानी का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद दूल्‍हा शादी मंडप से फरार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस के बीच-बचाव और परिजनों के लाख मनाने के बाद भी वह शादी करने को राजी नहीं हुआ। अंतत: शादी टूट गई। खबर के मुताबिक बताया जाता है कि दूल्हन की प्रेमकथा सुन शादी के मंडप से फरार हुआ दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी के प्रेम प्रसंग से काफी आहत था। उसने दूसरे युवक से उसका चक्‍कर चलने की जानकारी मिलने पर दुल्‍हन के परिवार पर धोखा देने का आरोप लगाया। हालांकि, लोगों ने उसे शादी करने के लिए मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपने फैसले से टस से मस नहीं हुआ और शादी छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

जानकारी के मुताबिक मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा स्थित मिड वे ग्रीन होटल का है।
बताया गया कि सरिया अनुमंडल क्षेत्र की एक युवती की शादी गिरिडीह के कृष्णानगर इलाके के एक युवक के साथ तय हुई थी। शादी की मांगलिक रस्में चल रही थीं। तब सिंदूरदान से थोड़ी देर पहले किसी ने दूल्‍हे के परिजन के मोबाइल पर एक वायरल वीडियो भेजकर युवती की पुरानी लव स्‍टोरी की पोल खोल दी। दुल्‍हन के वीडियो की जानकारी जब दूल्हे को हुई तो आनन-फानन में वह शादी मंडप से रस्‍में छोड़कर निकल गया। पुलिस शादी समारोह से दूल्‍हा के पिता समेत कई बरातियों को पकड़कर थाना ले गई। लेकिन सब बेनतीजा रहा।
बात नहीं बनने पर आखिरकार शादी टूट गई।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *