झारखंड के गिरिडीह जिले से दिल दहला देने वाली खबर आई…चाइल्ड वार्ड में नवजात बच्चे को चूहों ने कुतर दिया, सरकारी अस्पताल में हुई बड़ी लापरवाही की खबर सुन सभी राज्यवासी स्तंभ हैं..
इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिशु वार्ड में कार्यरत एएनएम रेखा कुमारी को सोमवार निलंबित कर दिया था। जबकि जीएनएम संजू कुमारी और लीलावती को कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं एसएनसीयू के डॉक्टर संदीप कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पत्राचार किया है। विभाग से निर्देश मिलने के बाद दोषी डॉक्टर के खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगी।
गिरिडीह के चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु केंद्र में चार दिन पूर्व शुक्रवार की रात को देवरी के असको गांव निवासी राजेश सिंह की पत्नी ममता देवी ने एक बच्ची को जन्म दिया था. बच्ची के जन्म लेने के बाद घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इसी बीच चिकित्सकों ने राजेश सिंह से कहा कि उनकी बच्ची की तबीयत खराब है और जॉन्डिस हो गया है. इतना कहकर चिकित्सकों ने बच्ची को चाइल्ड वार्ड में भर्ती करा दिया, लेकिन बच्ची को चाइल्ड वार्ड में रखने के बाद बच्ची पर किसी की नजर नहीं गयी और चार फीट ऊपर रखने के बावजूद बच्ची को चूहों ने बुरी तरह से कुतर दिया.
आनन-फानन में बच्चे को धनबाद रेफर किया गया ।
नवजात शिशु को चूहों ने कुतरा, एएनएम निलंबित, जीएनएम बर्खास्त
Jharkhand: अस्पताल में नवजात शिशु को चूहों ने कुतरा

Leave a Reply