कार और हाईवा मे भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत, garhwa news

Read Time:1 Minute, 47 Second

गढ़वा जिला से बड़ी खबर आई है, कार और हाईवा मे भीषण टक्कर, भवनाथपुर से वाराणसी जा रहे दो लोगो की दर्दनाक मौत, एक धायल

भवनाथपुर से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट

गढ़वा जिला के भवनाथपुर थाने के दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला अंतगर्त मधुपुर के समीप हुईं। वहीं एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल युवक का इलाज वाराणसी में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार सिंघीताली निवासी मनी चौबे के पुत्र रंजन चौबे गुरुवार की देर रात अपनी कार से दिलीप चन्द्रवंशी एवं राजू बैठा के साथ वाराणसी जा रहे थे। राबर्ट्सगंज के आगे मधुपुर में कार की हाईवा से भीषण टक्कर हो गई।

जिसमें सिंघिताली गांव निवासी दिलीप चंद्रवंशी 42 वर्ष व राजू बैठा 29 वर्ष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि रंजन चौबे गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए राबर्ट्सगंज जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीँ गंभीर रूप से घायल रंजन चौबे को बेहतर ईलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

Garhwa: कार और हाईवा मे भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत

https://youtu.be/NCp0SdngcVo

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पहले, तीसरे तथा चौथे चरण के चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न
Next post बिहार की इस खुबसूरत शादी को आप भी देखें! garhwa drishti