बिहार की इस खुबसूरत शादी को आप भी देखें! garhwa drishti
36 इंच के दूल्हे ने 34 इंच की दुल्हन के साथ विवाह मंडप में लिए सात फेरे। शादी की एक खूबसूरत झलक बिहार में देखने को मिली जिसकी चर्चाएं लोगों के जुबां पर है..
बिहार के भागलपुर जिले में 36 इंच के दूल्हे ने 34 इंच की दुल्हन के साथ विवाह मंडप में सात फेरे लिए और दोनों जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हो गए।
मसाढू गांव के रहने वाले बिंदेश्वरी मंडल के पुत्र मुन्ना भारती उम्र 26 वर्ष बारात लेकर नवगछिया के अभिया बाजार किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की पुत्री ममता कुमारी उम्र 24 वर्ष के घर पहुंचे। इसके बाद पूरे पारंपरिक रीति रिवाज से मुन्ना और ममता की शादी हुई।
अन्य शादियों की तरह ही इस शादी में भी बैंड बाजा और बारात सब कुछ था, लेकिन यह शादी आम शादियों से कुछ अलग रही। शादी में बिना बुलाए सेल्फी लेने वाले लोग खूब नजर आए।
शादी के बाद नव दंपत्ति को शुभकामना देने वालों का तांता लग गया। दूल्हा दुल्हन भी इस शादी से खुश दिखे।
जानकारी के मुताबिक़, मुन्ना एक नृत्य कंपनी में कलाकार का काम करता है जबकि ममता का भाई छोटू भी नाटे कद का है, और वह भी एक सर्कस कंपनी में कलाकार है। छोटू ने ही अपनी बहन के लिए दूल्हा खोजा और फिर शादी हुई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating