झारखंड की सीनियर IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उनके करीबियों पर ED का पड़ा रेड।
यह कार्रवाई झारखंड की सीनियर IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े सत्ता के करीबी व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर की गई है। अफसर के करीबी सीए के घर से 19 करोड़ रुपए से अधिक कैश मिले है। ईडी नोट गिनने वाली मशीन से कैश गिन रही है। 25 करोड़ होने का अंदेशा लगाया गया है।
ED की टीम ने एक साथ झारखंड के रांची, धनबाद, खूंटी, राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के फरीदाबाद व गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बिहार के मुजफ्फरपुर और दिल्ली-NCR में छापे मारे हैं। रांची में कांके रोड के चांदनी चौक स्थित पंचवटी रेजिडेंसी के ब्लाक नंबर नौ, लालपुर के हरिओम टावर स्थित नई बिल्डिंग, बरियातू के पल्स अस्पताल में छापेमारी की जानकारी मिली है। बता दें कि पल्स हॉस्पिटल पूजा सिंघल के पति और व्यवसायी अभिषेक झा का है। IAS अधिकारी पूजा सिंघल के सरकारी आवास पर भी छापेमारी की सूचना है। झारखंड कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का करीबी मानी जाती है।
आईएएस पूजा सिंघल पर चतरा, खूंटी और पलामू जिले में उपायुक्त रहने के दौरान वित्तीय अनियमितता के कई गंभीर आरोप लगे हैं। ईडी ने मनरेगा घोटाले के एक मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर पूरे मामले की जानकारी से संबंधित शपत्र पत्र दायर की थी। खूंटी में मनरेगा में 18.06 करोड़ रुपये के घोटाले के वक्त पूजा सिंघल ही वहां उपायुक्त थी। जबकि चतरा में भी अगस्त 2007 से 2008 तक पूजा सिंघल उपायुक्त थी और वहां भी उनपर गड़बड़ी का आरोप लगा था। जबकि पलामू में उपायुक्त रहने के दौरान पूजा सिंघल पर करीब 83 एकड़ भूमि एक निजी कंपनी को खनन के लिए ट्रांसफर करने का आरोप लगा है।
बता दें पहले पति IAS राहुल पुरवार से तलाक लेकर पूजा सिंघल ने अभिषेक झा से रचाई दूसरी शादी
Read Time:2 Minute, 48 Second