दूल्हा के सामने प्रेमी ने दुल्हन की मांग में भर दी सिन्दूर।
अपने प्यार को पाने के लिए कुछ लोग ऐसा साहसी कदम उठा लेते हैं। पटना जिले में प्रेमी के साहस की ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां प्रेमिका को दूसरे के साथ शादी करता देख प्रेमी युवक को बर्दाश्त नहीं हुआ और जयमाला स्टेज पर चढ़कर दूल्हे के हाथ से वरमाला छीन लिया। जिसके बाद उसने सभी के सामने दुल्हन बनी प्रेमिका के गले में जयमाला डाल दिया, साथ में सभी के सामने मांग भी भर दिया।
दरअसल बिहार के दनियावां प्रखंड के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह था। जयमाला की तैयारी हो रही थी। हाथ में वरमाला लिए दूल्हा-दुल्हन खड़े थे। तभी वहां आये प्रेमी ने दूल्हे के हाथ से जयमाला छीन कर दुल्हन बनी प्रेमिका के गले में डाल दिया और मांग में सिंदूर भी भर दिया।
बताया जाता है कि युवती के पिता ने उसकी शादी नवादा जिले के जवाहर नगर निवासी दिवाकर पांडेय के बेटे अक्षय कुमार के साथ तय की थी. सोमवार को बरात पूरे गांव में बैंड बाजे के साथ भ्रमण के बाद जयमाला की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान यह पूरी घटना हुई।
इस पर बरातियों ने युवक की जम कर पिटाई कर दी. घटना के बाद बराती पक्ष के लोग बिना शादी किये ही लौट गये। वहीं लड़की पक्ष द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने प्रेमी युवक को छोड़ दिया।
कहा जा रहा है कि लड़की का परिवार अब तक इस बात को लेकर राजी नहीं है कि प्रेमी को ही दूल्हा मान लिया जाये। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला सामाजिक स्तर पर ही सुलझ जाये तो अच्छा है।
Read Time:2 Minute, 23 Second