एक दिन की नवजात बच्ची को मां ने कुत्ते के बीच छोड़ा,
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। बता दे के कलयुगी मां ने अपने एक दिन की नवजात बच्ची को पिल्लों के पास मरने के लिए छोड़ दिया।
मासूम के शरीर पर एक भी कपडा नहीं था। बच्ची काफी देर तक पिल्लों के पास पड़ी थी। मगर बच्ची को किसी ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। जैसे ही सुबह हुई तो गांववालों की नजर इस बच्ची पर पड़ी, उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद बच्ची को लोरमी स्थित मातृ शिशु अस्पताल में शिफ्ट किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इसे मुंगेली रेफर कर दिया गया है। वहीं, अभी तक बच्ची की मां सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्ची को चाइल्ड केयर में भेजा गया है, जहां बच्ची का इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में मां ने नवजात शिशु को पिल्लो के बीच छोड़ा
Read Time:1 Minute, 27 Second