झारखंड में तेज बारिश के आसार
8 मई काे उठेगा असन्नी तूफान
झारखंड में तेज बारिश के आसार
8 मई काे उठेगा असन्नी तूफान
झारखंड में इनदिनों मौसम का मिजाज बदला है. बारिश हो जाने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. राज्य के कई जिलों में आगामी 10 मई तक बारिश की संभावना है. बुधवार को दोपहार बाद रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई. इससे मौसम खुशनुमा हो गया है। ऐसी स्थिति 7 मई तक रहेगी। छह मई से अंडमान के सटे क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो आठ मई तक अति गंभीर निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और यह डीप डिप्रेशन बनकर तूफान का रूप लेगा।
श्रीलंका ने इस तूफान का नाम असन्नी रखा है। असन्नी का उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है, जिसके असर से झारखंड में तेज हवा और वज्रपात के साथ अच्छी बारिश हाेने की संभावना है। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक अभी पंजाब से बांग्लादेश तक एक टर्फ लाइन गुजरी है।
इसी वजह से झारखंड के कुछ हिस्सों में माैसम बदला है, जिससे बादल के साथ बारिश भी हाे रही है। टर्फ लाइन लो प्रेशर सिस्टम बनने का सूचक है। यह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी के साथ दोनों ओर से हवाएं खींचती है और जिधर से गुजरती है, वहां बारिश करती है।
भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 15 मई तक प्री माॅनसून की रुक-रुक कर बारिश हाेती रहेगी। आठ मई से साइक्लाेन का असर झारखंड पर रहेगा। इसके बाद भी बंगाल की खाड़ी में लाे प्रेशर बनने की संभावना है। इन सभी कारणाें से बारिश की संभावना जताई गई है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating