Bihar: टीचर को लेकर छात्रा हुई फरार, Bihar ka news
टीचर को ही ले भागी छात्रा, जी हां आपने सही सुना यह कोई और नहीं बल्की शिक्षक को भगाने वाली छात्रा ने कहा है…ख़बर के आगे छात्रा के द्वारा कही गई वें सारी बातें है जिसे आप जरूर सुनें…
बिहार के पश्चिम चंपारण में एक अनोखी प्रेम कहानी सबके सामने आई है, जहां एक छात्रा को शिक्षक ने नहीं बल्कि छात्रा, शिक्षक को लेकर फरार हो गयी है. दरअसल इन दिनों बेतिया में एक छात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं. वीडियो में छात्रा कह रही है कि घरवाले मारने की धमकी देते थे इसलिए मैं ही अपने प्रेमी शिक्षक को लेकर भागी हूं.
छात्रा ने वीडियो में कहा कि मेरे माता, पिता और भैया इस शादी के खिलाफ थे. मैं इनसे कोचिंग पढ़ने जाती थी तभी हम दोनों प्रेम करने लगे. उसने बताया कि तीन महीने पहले कोचिंग पढ़ना छोड़ दी थी. घर पर जब भी मैं इनसे बात करती थी तो मेरे घर वाले विरोध करते थे और मुझे मारते-पिटते थे.
वीडियो में छात्रा ने बताया कि घर वाले के रवैये को देखते हुए मैं अपने प्रेमी शिक्षक बंधु चौधरी को लेकर भाग आई हूं. मैं अब जिऊंगी तो बंधु चौधरी के साथ और मरूंगी तो बंधु चौधरी के साथ. लड़की ने आगे कहा कि मेरे घर वालों ने नवलपुर थाना में झूठा केस किया है. इस मामले में छात्रा का कहना है कि वह शिक्षक को लेकर फरार हुई है. बता दें, यह पूरा मामला बेतिया के नवलपुर ओपी थाना क्षेत्र का है. जहां छात्रा काजल कुमारी और शिक्षक बंधु चौधरी घर से प्रेम प्रसंग में फरार हो गए है. लड़की के पिता रामनाथ साह ने नवलपुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद लड़की ने अपनी शादी का वीडियो वायरल किया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating