जनमत से हारी भाजपा, सत्ता पाने के लिए रच रही साजिश – झामुमो
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने भाजपा को सिरे से नकार दिया था परंतु भाजपा इसे शुरुआत से ही पहचा नहीं पा रही है। जनमत से हारी हुई भाजपा अब धनबल एवं षड्यंत्र के सहारे सत्ता पाना चाहती है।
सत्ता पाने के लिए भाजपा के नेता लगातार छटपटा रहे हैं। साम, दाम, दंड, भेद लगाकर वह पुनः झारखंड में सत्तासीन होने के लिए बेचैन हैं।
विगत रात रात जेल जाते समय गिरफ्तार चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन सिंह ने मीडिया को साफ बताया कि लोग मुझसे जबरदस्ती मुख्यमंत्री का नाम लेने को बोल रहे हैं इससे साफ जाहिर हो रहा है कि केंद्र की जांच एजेंसियां भी पक्षपात करते हुए सरकार को बदनाम करने में अपना अहम रोल निभा रही है। और यही बात झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी कह रहे हैं कि केंद्र की एजेंसी जब भाजपा की है तो भाजपा के इशारे पर ही झारखंड सरकार को बदनाम करने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है।
जिला सचिव मनोज ठाकुर ने कहा कि भाजपा पार्टी सत्ता की भूखी है। उनके नेता संविधान में विश्वास ही नहीं करते। वह सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक गिरने के लिए तैयार हैं। भाजपा पार्टी राजनीतिक अराजकता फैलाने का काम कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए कतई भी सही नहीं है।
जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि जहां भी गैर भाजपा सरकार है उन्हें परेशान करने का काम किया जा रहा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व हारे हुए राज्यों में सत्ता पाने के लिए खरीद-फरोख्त करती है। खरीद-फरोख्त में असफल होने पर केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा राज्य सरकार को परेशान किया जा रहा है। यह अलोकतांत्रिक व्यहवार है, भाजपा के लोग संविधान की हत्या करने पर तूले हैं।
प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजलि गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अशर्फी राम, सुनील किस्पोट्टा मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating