Jharkhand news: तालाब में नहाने गए तीन इंजीनियरिंग छात्रों की मौत
Jharkhand news: तालाब में नहाने गए तीन इंजीनियरिंग छात्रों की मौत
झारखंड से अब तक की सबसे बड़ी खबर आई है गर्मी से निजात पाने के लिए तालाब में नहाने गए तीन इंजीनियरिंग छात्रों की मौत, बताया जाता है कि गर्मी से राहत पाने के लिए तीनों छात्र तालाब में नहाने के लिए उतरे, तीनों को तैरना नहीं आता था और तीनो गहरे पानी में चले गए जिससे तीनो को मौत हो गई।
आइए जानते हैं खबर को विस्तार से..
रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के मुरुबंदा गांव के पास रविवार की सुबह तालाब में नहाने के दौरान डूबने से इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों युवक गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने के लिए उतरे थे। लेकिन तीनों युवकों को तैरना नहीं आता था। जिससे वह गहने पानी में चले गए। इसकी वजह से तीनों युवकों की मौत तालाब में डूबने से हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची रजरप्पा थाना पुलिस ने लोगो की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है। मृतकों की पहचान बोकारो के अंकित कुमार, गिरिडीह के अभिषेक कुमार और कतरास के रोहन मालाकार के रूप में हुई है। तीनों इंजीनियरिंग कॉलेज मुरुबन्दा में पढ़ाई कर रहे थे।
इधर तीन युवकों की डूबने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण तालाब की ओर जमा होने लगे। स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को निकालने की पूरी कोशिश की। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस दौरान आधे घंटे तक एनएच पर आवागमन बंद हो गया। तत्पश्चात सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार अपने जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating