केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरा झामुमो, निकाली शव यात्रा, किया पुतला दहन
गढ़वा। केंद्र सरकार द्वारा झामुमो को बदनाम करने एवं झारखंड सरकार को अस्थिर करने की रची जा रही कथित साजिश के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। सोमवार को झामुमो के तत्वावधान में केंद्र सरकार की शव यात्रा निकाली गई एवं पुतला दहन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
संध्या करीब पांच बजे टाउन हॉल के समीप स्थित गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान से झामुमो नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार की शव यात्रा निकाली। तत्पश्चात रंका मोड़ पहुंचकर पुतला दहन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार होश में आओ, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, अमित शाह मुर्दाबाद, केंद्रीय जांच एजेंसियां का दुरूपयोग बंद करो, झारखंड सरकार को बदनाम व अस्थिर करने की साजिश बंद करो, सत्ता का दुरूपयोग बंद करो आदि के नारे लगाये गये। मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता का दुरूपयोग करते हुए झारखंड सरकार को बदनाम एवं अस्थिर करने की साजिश रच रही है। वह केंद्रीय जांच एजेंसियों पर दबाव बनाकर गलत तरीके से झारखंड सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। यदि केंद्र सरकार साजिश बंद नहीं करती है तो पूरे झारखंड में झामुमो आंदोलन तेज करेगा। मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रवक्ता धीरज दूबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजली गुप्ता, पूर्व नप अध्यक्ष अनिता दत्त, परेश तिवारी, जितेन्द्र सिन्हा, कंचन साहु, संतोष केशरी, नीलू खान, नवीन तिवारी, चंदन पासवान, धीरेंद्र चौबे, पूरन तिवारी, फुजैल अहमद, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम, शीला तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, चंदन पासवान, अरमान सिद्धकी, मासूम रजा, नीलू खान, साबिर अंसारी, दीपक सोनी, आशीष गुप्ता, कार्तिक पांडे, इरशाद अली, विवेक सिंह, आर्यन सिंह, संजय सोनी, दशरथ जायसवाल, प्रवीण जसवाल, अरविंद पटवा, धनंजय पासवान, सूरज चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read Time:3 Minute, 17 Second