झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार कुछ दिनों की मेहमान है : भाजपा
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार कुछ दिनों की मेहमान है। जल्द ही इस सरकार को विदा कर दिया जाएगा। चुनाव में किए एक भी वादे को हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा पूरा नहीं किया गया। राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। यह बातें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने चेचरिया स्थित अपने आवासीय कार्यालय में रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। केशरी ने कहा कि नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। चारों तरफ कूड़ा कचरा का अंबार लगा हुआ है। यहां तक कि राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर कूड़ा कचरा पसरा हुआ है। जिससे दुर्गंध उठ रही है, रास्ते पर चलना भी मुश्किल हो गया है। कोई विकास का कार्य कहीं नहीं हो रहा है। कहीं विकास का कार्य यदि देखने को मिल रहा है तो वह केंद्र सरकार की योजना है। जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से सूचना आयोग में पदाधिकारियों का पद रिक्त है। सूचना आयोग से अधिकारी डरते थे तथा जनता का काम करते थे। पर आज अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। यह सब मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रहा है। खदान का लीज स्वयं के साथ-साथ अपने भाई के नाम पर भी ले लिये। वहीं पत्नी के नाम पर औद्योगिक भूमि आवंटित करा लिये। इन सवालों का कोई जवाब हेमंत के पास नहीं है। ऐसी सरकार रहे या ना रहे कोई फर्क नहीं पड़ता है। रघुवर दास सरकार में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहा था। वर्तमान में केंद्र सरकार की पाइप लाइन की योजना तेजी के साथ चल रही है। हेमंत सोरेन सरकार में विकास कार्य अवरुद्ध हो गया है। आज जो स्थिति बनी है उससे मुख्यमंत्री को स्वयं इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में आना चाहिए था। मौके पर कुमार कनिष्क, विकास पांडेय, विभूति भूषण चौबे, ओम प्रकाश गुप्ता, ईश्वरी प्रसाद कमलापुरी, मथुरा पासवान, सत्यनारायण पांडेय, विवेकानंद पांडेय, मुन्ना प्रसाद, अरुण कुमार, लाला पासवान, नंदकिशोर प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating