प्रेम प्रसंग में नाबालिक युवक की हत्या
गढ़वा के बरडीहा से दिल दहला देने वाली ख़बर प्रकाश में आया है…बरडीहा थाना के जत्रो बंजारी गांव में युवक की पिट पीट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया । मृतक युवक की पहचान 17 वर्षीय विकास कुमार के रुप में हुई है। दोनो 6 मई की रात से गायब थें। सुबह से ही दोनो की खोजबीन की जा रही थी। जानकारी के अनुसार युवक 7 मई को एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। जिसके बाद लड़की को ग्रामीणों द्वारा घर भेज दिया गया। एवम लड़के से हुई मार पीट में उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार घटना से 2 दिन पूर्व से दोनो युवक युवती अपने घर से फरार थे। जिसको लेकर युवती के परिजनों द्वारा बरडीहा थाना में सनहा दर्ज कराया गया था।
इधर युवक के परिजनों द्वारा खोजबीन के क्रम में युवक का शव पास के जंगल में मिला जिसके बाद से इलाके में सनसनी मच गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मृतक युवक के परिजनों ने गांव के ही सुनील रजवार एवं संजय रजवार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है आपको बता दें कि सुनील रजवार एवम संजय रजवार रिश्ते में युवती के चाचा लगते हैं।
फिलहाल पुलिस 2 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहनता से जांच कर रही है थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने बताया कि वह जल्द ही इस मामले की खुलासा करेंगे।
Read Time:2 Minute, 3 Second