14 वर्षीय नाबालिग से
7 लोगों ने किया दुष्कर्म
14 वर्षीय नाबालिग से
7 लोगों ने किया दुष्कर्म
झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद डरी और सहमी पीड़िता ने किसी को जानकारी नहीं दी, लेकिन परिजनों को जानकारी मिलते ही तोरपा थाना की पुलिस को सूचित किया गया। सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना में शामिल चार नाबालिग समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गत आठ मई को पीड़िता गांव के पास बाजार गयी थी। शाम में वह साइकिल से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में पुल के पास आरोपियों ने उसे रोका तथा जबरदस्ती पास के आम बगीचा में ले गये एवं उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपियों ने लड़की को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दिया। इस घटना के बाद पीड़िता काफी डर गयी। डर से लड़की ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। शुक्रवार को उसने घटना की जानकारी अपनी बड़ी बहन को दिया। इसके बाद उसकी बड़ी बहन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating