मजदूर की संदेहास्पद स्थिति में मौत पर परिजनों ने किया सड़क जाम।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- थाना क्षेत्र के चेचरिया निवासी कबाड़ी व्यवसायी सुनील जायसवाल कि घर काम कर रहे जंगीपुर निवासी 40 वर्षीय मजदूर संजय राम की संदेहास्पद मौत मंगलवार को दोपहर हो गई। दोपहर करीब 12 बजे आनन-फानन में अचेत अवस्था में संजय को सुनील जायसवाल अपने आदमियों से उसके घर से कुछ दूर दूसरे के घर के निकट रखवा दिया। जानकारी मिलने पर स्वजन इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने संजय को मृत घोषित कर दिया। मौत से आक्रोशित स्वजनों ने करीब 4 बजे शव के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 75 को हनुमान मंदिर के निकट जाम कर दिया। जामकर्ता सुनील जायसवाल पर प्राथमिकी दर्ज कर मृतक के आश्रित को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा व थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सड़क जाम हटाने के लिए जाम कर्ताओं से आग्रह किए। पर जामकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। 2 घंटे बाद करीब 6 बजे शाम में अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा के लिखित आश्वासन पर सड़क जाम हटाया गया। अंचल अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही विषैले जंतु के काटने की पुष्टि होने पर आपदा प्रबंधन से प्रावधान के अनुरूप राशि दिलाया जाएगा। मृतक की विधवा को पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान जाम स्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कयास लगाया जा रहा है कि काम करने के दौरान संजय को किसी विषैले जंतु ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के बाएं हाथ के कनिष्ठा उंगली में कटे का निशान था, साथ ही मुंह से झाग निकल रहा था। मृतक के भाई देवी राम व बच्चु राम ने बताया कि सुबह ठीक-ठाक संजय काम करने के लिए कबाड़ी व्यवसायी सुनील जायसवाल के घर गया था। मौत कैसे हुई समझ से परे है। पुलिस शव को कब्जे में कर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating