शांति व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर अनुमंडल पदाधिकारी ने दंडाधिकारी को किया प्रतिनियुक्ति।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- बीए, बीएससी, बीकॉम के सेमेस्टर 3 सीबीएसई एवं बैकलॉग एग्जाम 2022 को शांति व कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार के द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर महिला व पुरुष दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। परीक्षा 4 जुलाई से लेकर आगामी 16 जुलाई तक संचालित की जाएगी। बीएसएम कॉलेज भवनाथपुर परीक्षा केंद्र पर कनीय अभियंता विजय शंकर राय व महिला पर्यवेक्षिका रिंकी कुमारी को, शंकर प्रताप देव डिग्री कॉलेज श्री बंशीधर नगर परीक्षा केंद्र पर सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता व महिला पर्यवेक्षिका आरती देवी को, मां नगीना शाही महिला महाविद्यालय श्री बंशीधर नगर परीक्षा केंद्र पर कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार व महिला पर्यवेक्षिका माया गुप्ता को तथा हाजी नईमूल हक डिग्री कॉलेज धुरकी परीक्षा केंद्र पर कनीय अभियंता राकेश रंजन व महिला पर्यवेक्षिका कुमारी संध्या रानी को बतौर दंडाधिकारी दोनों पालियों के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही श्री बंशीधर नगर, भवनाथपुर व धुरकी के थाना प्रभारी को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है। वहीं कहा है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, भवनाथपुर व धुरकी अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating