प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग की जानकारी मिलने पर चलाया गया छापेमारी अभियान
गढ़वा जिला के बंशीधर नगर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग की सूचना पर नगर प्रबंधक रवि कुमार ने पुलिस बल के साथ मंगलवार को शहर की दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुछ दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक पाए जाने पर उसे जब्त कर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सख्त चेतावनी दिया तथा कहा कि दोबारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते या दुकान में पाए जाने पर अर्थदंड के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में नगर प्रबंधक रवि कुमार ने कहा कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग की जानकारी मिलने पर छापेमारी अभियान चलाया गया। कुछ दुकानों से 50 से 100 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया। जिसे जब्त कर इसका उपयोग नहीं करने की हिदायत दिया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर छापेमारी अभियान की सूचना मिलते ही सब्जी बाजार में ठेला व फुटपाथी दुकानों पर भर-भरकर रखे गए खाद्य सामग्री सहित प्लास्टिक को दुकानदारों के द्वारा हटा लिया गया। मौके पर नगर पंचायत के उदय कुमार, पुलिस पदाधिकारी रविंद्र नाथ राय व पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating